फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या, कोहराम

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के हरदी दुर्गा स्थान से पश्चिम बांस बाड़ी में एक युवक ने घरेलू विवाद में फंदा लगा कर रविवार की शाम अपनी जान दे दी. बांस बाड़ी में फंदे से झुलते शव के शव को देखकर लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को […]
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के हरदी दुर्गा स्थान से पश्चिम बांस बाड़ी में एक युवक ने घरेलू विवाद में फंदा लगा कर रविवार की शाम अपनी जान दे दी. बांस बाड़ी में फंदे से झुलते शव के शव को देखकर लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि उक्त मृतक आजान निवासी राजेश कुमार (28) रविवार दिन में खाना खाकर घर से निकला था. लोगों ने बताया कि युवक को घरेलू विवाद हुआ था.
मृतक राजेश कुमार को दो बच्चे हैं जिसमें एक लड़का व एक लड़की शामिल है. युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी में जुट गये हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. हरदी कैंप प्रभारी कमल राम ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचा तो तब तक ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से उतारा जा चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










