सड़क दुर्घटना में चालक व राहगीर जख्मी

Published at :11 May 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में चालक व राहगीर जख्मी

सुपौल : जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय कुमरगंज के समीप बुधवार को ऑटो चालक ने एक राहगीर को ठोकर मार दी. जहां राहगीर प्रवीण कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के उपरांत ऑटो सड़क के किनारे पलट गया. जहां ऑटो चालक मो आलम भी जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों […]

विज्ञापन

सुपौल : जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय कुमरगंज के समीप बुधवार को ऑटो चालक ने एक राहगीर को ठोकर मार दी. जहां राहगीर प्रवीण कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के उपरांत ऑटो सड़क के किनारे पलट गया. जहां ऑटो चालक मो आलम भी जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पीएचसी किसनपुर में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा हेतु बाहर रेफर कर दिया.

जानकारी अनुसार स्थानीय मध्य विद्यालय कुमरगंज के निकट एनएच 327 ए पर बुधवार को अहले सुबह टहलने निकले स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार सिंह को अनियंत्रित ऑटो चालक ने ठोकर मार दी. जख्मी श्री सिंह ने बताया के वे सुबह – सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले थे. जहां विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ऑटो ने ठोकर मार दिया. बताया कि वे घायल होने के साथ ही बेहोश हो गये. इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की अनुसंधान में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन