क्षतिग्रस्त बाइक से 40 बोतल शराब बरामद

Published at :09 May 2017 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक से 40 बोतल शराब बरामद

सरायगढ़ : भपटियाही थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि गश्ती के दौरान एनएच 57 पर पिपराखुर्द गांव के मंडल लाइन होटल के समीप क्षतिग्रस्त बाइक से 40 बोतल 300 एमएल की नेपाली देशी शराब बरामद किया तथा दुर्घटनाग्रस्त टीभीएस स्टार सिटी बाइक (बीआर 50/8757) को जब्त कर लिया है. सअनि अरविंद कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : भपटियाही थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि गश्ती के दौरान एनएच 57 पर पिपराखुर्द गांव के मंडल लाइन होटल के समीप क्षतिग्रस्त बाइक से 40 बोतल 300 एमएल की नेपाली देशी शराब बरामद किया तथा दुर्घटनाग्रस्त टीभीएस स्टार सिटी बाइक (बीआर 50/8757) को जब्त कर लिया है. सअनि अरविंद कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पीछे एक बैग में 30 बोतल तथा डिक्की में 10 बोतल कुल 40 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया गया है.

स्थानीय ग्रामीण द्वारा पुलिस को बताया गया कि पिपराखुर्द गांव के समीप एनएच 57 सड़क मार्ग पर बाइक सवार शराब लेकर तेज रफ्तार से सिमराही की ओर जा रहा था. उसी दौरान एनएच पर बने डीभाईडर से टकरा जाने पर बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी बाइक सवार को पीएचसी भपटियाही लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिमराही रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन