तटबंध के अंदर नौका के सहारे हो रही शराब की तस्करी

सुपौल : शराब की तस्करी हो या फिर अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की तस्करी, जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तस्करों के लिए सेफजोन बना हुआ है. इस मामले में एक तरफ जहां जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किया गया है. वहीं तस्कर व प्रशासन के बीच तू डाल-डाल, मैं पात- पात वाली कहानी चरितार्थ हो रही […]
सुपौल : शराब की तस्करी हो या फिर अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की तस्करी, जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तस्करों के लिए सेफजोन बना हुआ है. इस मामले में एक तरफ जहां जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किया गया है. वहीं तस्कर व प्रशासन के बीच तू डाल-डाल, मैं पात- पात वाली कहानी चरितार्थ हो रही है. जिसे सुलझाने में पुलिस प्रशासन के रात की नींद व दिन का चैन उड़ा हुआ है. सीमा पार से जिले में लगातार हो रही शराब की अवैध तस्करी की संभावना को उजागर कर रही है.
पूर्ण शराबबंदी के बाद जहां जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को पुलिस प्रशासन द्वारा काफी सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है. वहीं सीमा पार से कराये जा रहे शराब के कारोबार की सक्रियता को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता. जबकि हाल के अप्रैल माह में एसएसबी को इस मामले में बड़ी सफलता भी हासिल हुई है. एसएसबी और उत्पाद विभाग ने कोसी नदी में नौका सहित दो हजार 47 बोतल नेपाली शराब की बड़ी खेप को जब्त करने में सफलता हासिल किया था.
वहीं कारोबारी पुलिस जवान को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा. मालूम हो कि उससे पूर्व भी नौका, नाविक सहित 18 सौ बोतल नेपाली शराब की खेप का उद्भेदन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










