वैकल्पिक नीति के सहारे मूल्यांकन कार्य प्रारंभ

सुपौल : बीते एक सप्ताह से ठप पड़ा मैट्रिक उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य शनिवार से प्रारंभ करवा दिया गया है. मालूम हो कि समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है. छात्रों के भविष्य को देखते हुए विभागीय निर्देशानुसार […]
सुपौल : बीते एक सप्ताह से ठप पड़ा मैट्रिक उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य शनिवार से प्रारंभ करवा दिया गया है. मालूम हो कि समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है. छात्रों के भविष्य को देखते हुए विभागीय निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा वैकल्पिक रणनीति तैयार की गयी.
साथ ही जिला मुख्यालय स्थित संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय, आरएसएम पब्लिक स्कूल तथा डीपीएस में कार्यरत शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है. इधर स्थानीय प्रशासन के इस हरकत से माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के सदस्यों ने बताया कि सरकार व विभाग द्वारा इस तरीके का हथकंडा अपनाया जाना शिक्षकों के साथ क्रूर मजाक है. बताया कि वे सभी शिक्षकों के हित के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










