वाहन की ठोकर से छात्रा जख्मी

Updated at :01 Feb 2017 6:01 AM
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से छात्रा जख्मी

मरौना : थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआही चौक पर अनियंत्रित वाहन ने 16 वर्षीया छात्रा को ठोकर मार दी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से छात्रा को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया गया. जहां डॉ मधुकांत मिश्रा की देख-रेख में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह मरौना दक्षिण पंचायत […]

विज्ञापन

मरौना : थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआही चौक पर अनियंत्रित वाहन ने 16 वर्षीया छात्रा को ठोकर मार दी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से छात्रा को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया गया. जहां डॉ मधुकांत मिश्रा की देख-रेख में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह मरौना दक्षिण पंचायत के

खुशियाली गांव निवासी भागवत मुखिया की 16 वर्षीया पुत्री आशो कुमारी घरेलू सामग्री की खरीदारी करने के लिए बाजार गयी थी. लौटने के क्रम में भलुआही चौक के पास मरौना से मधेपुरा के तरफ तेज गति से जा रही मैजिक ने उसे ठोकर मार दी. गंभीर रूप से जख्मी छात्रा मौके हादसे के बाद बेहोश हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. पुलिस ने बताया कि घटना के उपरांत चालक वाहन छोड़ भागने में सफल रहा. घटना की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन