डॉक्टर गये हड़ताल पर ओपीडी सेवा बाधित

सुपौल : रविवार की देर शाम सदर अस्पताल में महिला मरीज की मौत और उसके बाद हुए हंगामे का विवाद सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. आइएमए के आह्वान पर जहां चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा बाधित रखी, वहीं आपातकालीन ड्यूटी के दौरान भी काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया. इसके अलावा आइएमए के अधिकारियों […]
सुपौल : रविवार की देर शाम सदर अस्पताल में महिला मरीज की मौत और उसके बाद हुए हंगामे का विवाद सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. आइएमए के आह्वान पर जहां चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा बाधित रखी, वहीं आपातकालीन ड्यूटी के दौरान भी काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया. इसके अलावा आइएमए के अधिकारियों ने सिविल सर्जन के कार्यालय वेश्म में आकस्मिक बैठक की. इसमें डॉक्टर से मारपीट मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया.
इधर, रविवार की देर शाम ही द्वितीय पक्ष द्वारा भी सदर थाने में आवेदन दिया गया. इसमें हंगामा के दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर हत्या का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










