सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका से स्पष्टीकरण

सुपौल : डीपीओ आइसीडीएस द्वारा 19 दिसंबर को छातापुर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया. खासकर केंद्र संख्या 126, 129 व 138 में कई प्रकार की गड़बड़ी पायी गयी. अन्नप्रासन की तिथि निर्धारित होने के बावजूद केंद्र पर इस बाबत कोई मुकम्मल तैयारी नहीं थी. जिसके कारण अधिकारियों में गुस्सा देखा गया. […]
सुपौल : डीपीओ आइसीडीएस द्वारा 19 दिसंबर को छातापुर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया. खासकर केंद्र संख्या 126, 129 व 138 में कई प्रकार की गड़बड़ी पायी गयी. अन्नप्रासन की तिथि निर्धारित होने के बावजूद केंद्र पर इस बाबत कोई मुकम्मल तैयारी नहीं थी. जिसके कारण अधिकारियों में गुस्सा देखा गया.
केंद्र संख्या 126 का पिछले दो वर्षों से सीडीपीओ द्वारा निरीक्षण नहीं किया गया था. केंद्र संख्या 129 पर केवल 16 बच्चे उपस्थित थे. डीपीओ द्वारा सीडीपीओ व संबंधित पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण पूछा गया है. सभी को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










