घर से बोरे में बरामद लाश मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at :06 Dec 2016 6:25 AM
विज्ञापन
घर से बोरे में बरामद लाश मामले में प्राथमिकी दर्ज

निर्मली : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ स्थित प्रमिला महासेठ के घर से रविवार को बोरे में बंद युवती की लाश बरामद होने के मामले में मृतका के पिता जगदीश साह के बयान पर स्थानीय थाना में कांड संख्या-113/16 दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के ससुर सत्यनारायण साह, सास प्रमिला, […]

विज्ञापन

निर्मली : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ स्थित प्रमिला महासेठ के घर से रविवार को बोरे में बंद युवती की लाश बरामद होने के मामले में मृतका के पिता जगदीश साह के बयान पर स्थानीय थाना में कांड संख्या-113/16 दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के ससुर सत्यनारायण साह, सास प्रमिला, पति अनीश कुमार सहित अन्य आधा दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. दर्ज कांड में मृतक युवती के पिता ने कहा है कि उनकी पुत्री अनिता के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए

पूर्व से ही प्रताड़ित करते थे और बराबर मारपीट करते थे. दहेज की मांग नहीं पूरी करने पर उनलोगों ने अनिता की हत्या कर दी. श्री साह ने अपने बयान में कहा है कि उनके चार वर्षीय नाती अविनाश को अनीश कुमार उर्फ सोनू व उनके परिवारवाले अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष मो नजीमउद्दीन ने बताया कि दर्ज कांड के आलोक में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन