दो दर्जन घर कोसी नदी में विलीन

सरायगढ़ : कोसी बराज से मंगलवार को करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कोसी तटबंध के भीतर बसे गांवों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है. नदी में आये उफान की वजह से प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तटबंध के भीतर बसे दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. वहीं दो […]
सरायगढ़ : कोसी बराज से मंगलवार को करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कोसी तटबंध के भीतर बसे गांवों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है. नदी में आये उफान की वजह से प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तटबंध के भीतर बसे दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. वहीं दो दर्जन से अधिक घर कोसी नदी में विलीन हो चुके हैं. विस्थापित परिवार पूर्वी कोसी तटबंध एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर रह रहे हैं. इन लोगों को अब तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं करायी गयी है. सबसे विकट स्थिति बनैनियां व ढ़ोली पंचायत की है.
इन दोनों पंचायत के कई गांव बाढ़ के पानी से पूर्णतया डूब चुका है. वहीं प्रखंड के लौकहा, भपटियाही, सरायगढ़ आदि पंचायत क्षेत्र में भी व्यापक रूप से तबाही मची हुई है. प्रखंड के ढ़ोली, बनैनियां, बलथरवा, सियानी, भुलिया, कटैया, गिरधारी, उग्रीपट्टी, तकिया, लौकहा पलार, कोढ़ली, सिहपुर, पुरानी भपटियाही आदि दर्जनों गांव में तीन से चार फीट तक पानी प्रवेश कर गया है. अचानक नदी में आये उफान के बाद कोसी पीड़ितों का जीना मुहाल हो गया है. बाढ़पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल इस क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्ध कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










