मुखिया व पंस पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप

Updated at :26 Aug 2016 2:56 AM
विज्ञापन
मुखिया व पंस पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप

सुपौल : प्रखंड प्रमुख सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने सदर प्रखंड अंतर्गत हरदी पूरब पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में बीडीओ को सौंपे शिकायत पत्र में प्रमुख मिलन देवी, दीपीका सरकार आदि ने कहा है कि मुखिया व पंचायत सचिव […]

विज्ञापन

सुपौल : प्रखंड प्रमुख सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने सदर प्रखंड अंतर्गत हरदी पूरब पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में बीडीओ को सौंपे शिकायत पत्र में प्रमुख मिलन देवी, दीपीका सरकार आदि ने कहा है कि मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा बिना आम सभा बुलाये मनमाने तरीके से कार्य किया जाता है.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी संबंधित लोगों को न तो आम सभा कि सूचना दी और न ही आम सभा का आयोजन किया गया. वहीं झंडोत्तोलन के समय बिना प्रस्ताव के ही कुछ लोगों से हस्ताक्षर करा कर खानापूरी कर ली गयी. प्रमुख एवं अन्य लोगों ने मुखिया व पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग की है.

साथ ही बीडीओ से आम सभा बुलाने के लिए पहल करने का अनुरोध किया है. शिकायत करने वालों में धर्मेंद्र कुमार पिंटू, धर्मपाल कुमार, गणेश यादव, जितेंद्र यादव सिंटू, रेखा देवी, सतीश कुमार मेहता, सखिया देवी, सरोजनी देवी आदि भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन