विद्युत चोरी कर चल रहा था वोडाफोन टावर

Updated at :22 Jul 2016 4:20 AM
विज्ञापन
विद्युत चोरी कर चल रहा था वोडाफोन टावर

सुपौल : विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मदन कुमार ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर विद्यापुरी वार्ड नंबर दो स्थित गोविंद सिंह के घर पर छापेमारी कर बोडाफोन टावर के कनेक्शन में विद्युत ऊर्जा चोरी करने के मामले में गोविंद सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है.वहीं इस मामले में […]

विज्ञापन

सुपौल : विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मदन कुमार ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर विद्यापुरी वार्ड नंबर दो स्थित गोविंद सिंह के घर पर छापेमारी कर बोडाफोन टावर के कनेक्शन में विद्युत ऊर्जा चोरी करने के मामले में गोविंद सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है.वहीं इस मामले में सहायक अभियंता ने 13 लाख 21 हजार 377 रुपये का जुर्माना भी मदन सिंह पर लगाया है.सहायक अभियंता के आवेदन पर सदर थाना में कांड संख्या 359/16 दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सहायक अभियंता द्वारा छापेमारी दल का गठन कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ गोविंद सिंह के परिसर में छापेमारी के लिए पहुंचे थे. इस दौरान बोडाफोन टाॅवर का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता ने पाया कि गोविंद सिंह अपने घर में लगे विद्युत मीटर से कनेक्शन कर एलटी लाइन में सीधा टोका लगा कर मोबाइल टावर का संचालन कर रहे थे.

मोबाइल टावर का कुल भार 12 किलोवाट पाया गया.इस आधार पर सहायक अभियंता ने बताया है कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीव्यूशन कंपनी को बोडाफोन मोबाइल टावर में किये जा रहे विद्युत चोरी से करीब 13 लाख 21 हजार 377 रुपये का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन