रंजिश में मंत्री के चचेरे भाइयों के घर पर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 7:31 AM
सुपौल : किसनपुर थाने की मुरली पंचायत में रविवार की रात चुनावी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने सूबे के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के चचेरे भाइयों के घर पर धावा बोल दिया. इस दौरान हमलावरों ने मंत्री के चचेरे भाई राजेश्वर यादव सहित अन्य पांच लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से […]
सुपौल : किसनपुर थाने की मुरली पंचायत में रविवार की रात चुनावी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने सूबे के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के चचेरे भाइयों के घर पर धावा बोल दिया.
इस दौरान हमलावरों ने मंत्री के चचेरे भाई राजेश्वर यादव सहित अन्य पांच लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहां से नुनूलाल यादव और राजेश्वर यादव को पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, सदर एसडीपीओ वीणा कुमारी ने बताया कि किसनपुर व भपटियाही थानों की पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










