जख्मी बाइक सवार की हुई मौत, आक्रोशित हुए ग्रामीण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2016 4:36 AM
छातापुर : ऑटो व बाइक के बीच शनिवार को हुई टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार की सोमवार को मौत हो गयी. मृतक छातापुर थाना क्षेत्र के नरहैया निवासी मो अकिल उर्फ छोटू बताया जाता है जो स्थानीय टीभीएस शो रूम में मेकेनिक के तौर पर कार्यरत था.शो रूम में बाइक ठीक करने […]
छातापुर : ऑटो व बाइक के बीच शनिवार को हुई टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार की सोमवार को मौत हो गयी. मृतक छातापुर थाना क्षेत्र के नरहैया निवासी मो अकिल उर्फ छोटू बताया जाता है जो स्थानीय टीभीएस शो रूम में मेकेनिक के तौर पर कार्यरत था.शो रूम में बाइक ठीक करने के बाद वह ट्रायल के लिए निकला था़ इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर हो गयी.आनन फानन मे जख्मी को उपचार के लिये पीएचसी लाया गया.
जहां जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बाहर रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर नेपाल स्थित विराट नगर ले गये़ जहां तंत्रिका अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डाक्टरों ने जख्मी के कोमा मे चले जाने तथा बचने की उम्मीद कम बताकर उसे घर ले जाने अथवा उच्च चिकित्सकीय व्यवस्था मे ले जाने की सलाह दी.लेकिन गरीबी से जूझ रहे परिजन उसे वापस घर ले आये.जहां वह तकरीबन 12 घंटे तक जिन्दगी और मौत के बीच झूलता रहा.स्थानीय बुद्धिजीवियों के सलाह पर उपचार के लिए पुन: उसे रविवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










