नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद किसनपुर : थाना क्षेत्र के कमलदाहा स्थित गाइड बांध के समीप से बुधवार को एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया.शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर […]

विज्ञापन
नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

किसनपुर : थाना क्षेत्र के कमलदाहा स्थित गाइड बांध के समीप से बुधवार को एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया.शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

हालांकि शव की पहचान नहीं की जा सकी है. बुधवार की सुबह कृषि कार्य हेतु रास्ते से गुजर रहे एक ग्रामीण द्वारा शव को देख कर इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी गयी.शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हो गये.बाद में मामले की जानकारी किसनपुर पुलिस को दी गयी.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया.थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि नदी में पानी का बहाव काफी कम है.इस लिए ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि कहीं अन्यत्र से ला कर उक्त शव को वहां फेंका गया है.उन्होंने बताया कि शव शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन