जर्जर विद्युत तार से कभी भी हो सकती है दुर्घटना
प्रतिनिधि : सुपौल विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था व संवेदक की मनमानी के कारण जिलावासी दुर्घटना की आशंका से सशंकित हैं. जिला मुख्यालय स्थित गजना चौक पर बुधवार को हाइ-टेंशन तार की चपेट में आ कर जख्मी हुए युवक का उपचार अभी भी पीएमसीएच में जारी है. जहां वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष […]
प्रतिनिधि : सुपौल विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था व संवेदक की मनमानी के कारण जिलावासी दुर्घटना की आशंका से सशंकित हैं.
जिला मुख्यालय स्थित गजना चौक पर बुधवार को हाइ-टेंशन तार की चपेट में आ कर जख्मी हुए युवक का उपचार अभी भी पीएमसीएच में जारी है. जहां वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है,
लेकिन जर्जर विद्युत तार की वजह से लगातार घटित हो रही घटनाओं के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी इन घटनाओं से सीख नहीं ले रहे हैं.
विभागीय अधिकारी जहां केबल लगाने का कार्य जारी रहने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, वहीं इस कार्य के लिए अधिकृत गोदरेज कंपनी की मनमानी के कारण कार्य की गति काफी धीमी है. मालूम हो कि शहर के किसी भी वार्ड में अब तक कार्य पूरा नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










