मूल्यांकन बहिष्कार व हड़ताल जारी

Updated:
विज्ञापन

सुपौल: जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को 25 वें दिन भी मैट्रिक उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहा.वहीं हड़ताल के समर्थन में सुपौल और कोरियापट्टी में शिक्षकों ने धरना दिया.सुपौल में मूल्यांकन केंद्र पर सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के शिक्षकों ने धरना दिया.जिसकी अध्यक्षता सुधीर कुमार यादव ने की.वहीं त्रिवेणीगंज के […]

विज्ञापन
सुपौल: जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को 25 वें दिन भी मैट्रिक उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहा.वहीं हड़ताल के समर्थन में सुपौल और कोरियापट्टी में शिक्षकों ने धरना दिया.सुपौल में मूल्यांकन केंद्र पर सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के शिक्षकों ने धरना दिया.जिसकी अध्यक्षता सुधीर कुमार यादव ने की.वहीं त्रिवेणीगंज के उच्च विद्यालय कोरियापट्टी में जिला सचिव डॉ सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया.

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूल्यांकन केंद्र पर धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र के निदेशक उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि समान काम के लिए अलग-अलग वेतन मान्य नहीं है.मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक देव नारायण मंडल ने कहा कि वेतनमान की लड़ाई में नियोजित एवं नियमित शिक्षक एक साथ हैं.इस मौके पर मिश्री लाल यादव, गोपाल झा, विजय नारायण यादव, प्रभात कुमार, सुरेंद्र कुमार, कुमार प्रवीण, दनिश वकार, रूपेश पाठक, फूलदेव यादव, जावेद आलम, अरुण कुमार, वली आजम आदि उपस्थित थे.

अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहने का दावा : सुपौल. बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की सदर प्रखंड इकाई के प्रतिनिधि मुनेश्वर सिंह एवं अभिमन्यु झा ने दावा किया है कि नियोजित शिक्षकों की हड़ताल लगातार जारी है. प्रखंड के सभी स्कूलों में ताले लटक रहे हैं. प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा हड़ताल वापस लेने के बाद भी सभी नियोजित शिक्षक अपने निर्णय पर अडिग हैं. नेता द्वय ने 11 मई को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन