व्हाट्स एप के वीडियो से चर्चा में है सदर अस्पताल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल: जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल इन दिनों चर्चा में है. कारण है सोशल मीडिया व्हाट्स एप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सदर अस्पताल परिसर में एक मृत बच्चे को कुत्ते घसीटते व नोचते नजर आ रहे हैं. बताया जाता है कि वीडियो 24 अप्रैल को फिल्माया गया है. 40-45 सेकेंड के […]
विज्ञापन
सुपौल: जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल इन दिनों चर्चा में है. कारण है सोशल मीडिया व्हाट्स एप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सदर अस्पताल परिसर में एक मृत बच्चे को कुत्ते घसीटते व नोचते नजर आ रहे हैं. बताया जाता है कि वीडियो 24 अप्रैल को फिल्माया गया है. 40-45 सेकेंड के भागों में ऐसे चार वीडियो का व्हाट्स एप पर प्रसार जारी है और इसे देखने वाले अस्पताल प्रशासन की संजीदगी पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
सवालों के घेरे में अस्पताल प्रबंधन
वीडियो में मुख्य द्वार की ओर से सदर अस्पताल भवन के समीप ही मृत शिशु को कुत्ता नोचते हुए नजर आ रहा है. एक वीडियो में बच्चे को दो कुत्ताें द्वारा वहां घसीट कर लाता हुआ भी दिखाया गया है. कहीं भी कोई गार्ड अथवा कोई अस्पताल कर्मी उसके आस-पास नजर नहीं आ रहा है. उक्त वीडियो से अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं.
वीडियो फिल्माने वाले व्यक्ति ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि घटना करीब आधे घंटे तक जारी रही. पर, किसी ने भी इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा. फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि मृत बच्च किसका था व वहां कहां से आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










