पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 22 व प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए 46 नामांकन का पर्चा किये गये दाखिल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 9:20 PM
पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 22 नामांकन का पर्चा किये गये दाखिल
त्रिवेणीगंज
पैक्स निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन त्रिवेणीगंज प्रखंड में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 22 और प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए 46 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. त्रिवेणीगंज नगर परिषद पश्चिम पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दस, बरहकरवा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक, त्रिवेणीगंज नगर परिषद पूरब पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आठ, गुडिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो, जदिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए तीन, करहरवा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आठ, त्रिवेणीगंज नगर परिषद दक्षिण पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक, मानगंज पश्चिम पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच, मिरजावा पैक्स कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक, नंदना पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दो, परसागढी उत्तर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए छह, परसागढी दक्षिण पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दो, सिमरिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक, थलहा उत्तर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन दाखिल किये गये.
निर्वाची पदाधिकारी अभिनव भारती ने बताया कि त्रिवेणीगंज प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए चुनाव 26 नवंबर को होना है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार मीनू ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर कुल 90 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जहां 56 हजार 918 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव के लिए 11 से 13 नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कराया जाना है. इसकी संवीक्षा 14 से 16 नवंबर की सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक की जायेगी. 19 नवंबर को नाम वापस की अंतिम तिथि एवं प्रतीक आवंटन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










