10 दिसंबर को चलेगा अतिक्रमण मुक्ति अभियान

किसनपुर : प्रखंड अंतर्गत अंदौली व बैजनाथपुर में सड़क किनारे व्याप्त अतिक्रमण को खाली कराने हेतु प्रशासन द्वारा समय सीमा तय की गयी है. अंचलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार झा ने बताया कि प्रशासन द्वारा 10 दिसंबर को अतिक्रमण हटाने हेतु अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए सभी तैयारी कर ली गयी है. बताया कि इसके लिए अनुमंडल […]
किसनपुर : प्रखंड अंतर्गत अंदौली व बैजनाथपुर में सड़क किनारे व्याप्त अतिक्रमण को खाली कराने हेतु प्रशासन द्वारा समय सीमा तय की गयी है. अंचलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार झा ने बताया कि प्रशासन द्वारा 10 दिसंबर को अतिक्रमण हटाने हेतु अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए सभी तैयारी कर ली गयी है.
बताया कि इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी से पुलिस बल की मांग की गयी है. सरकारी अमीन द्वारा समर्पित नापी प्रतिवेदन के अनुसार बैजनाथपुर गांव में 48 व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण की सूचना दी गयी है. जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने हेतु सरकार के प्रधान सचिव, मानवाधिकार आयोग, जिला पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार स्थलीय जांच का कार्य पूर्ण कर उन्हें प्रतिवेदित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










