ePaper

सीनियर डिवीजन लीग में परसरमा ने गणपतगंज को 45 रनों से किया पराजित

Updated at : 23 Jan 2020 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
सीनियर डिवीजन लीग में परसरमा ने गणपतगंज को 45 रनों से किया पराजित

सुपौल : जिला क्रिकेट संघ सुपौल द्वारा संचालित सीनियर डिवीजन लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत बीएसएस कॉलेज के मैदान में पूल ए का मैच बुधवार को गणपतगंज और परसरमा के बीच खेला गया. मैच से पूर्व बीएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लिया तथा उन्हें खेल की भावना से खेल खेलने […]

विज्ञापन
सुपौल : जिला क्रिकेट संघ सुपौल द्वारा संचालित सीनियर डिवीजन लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत बीएसएस कॉलेज के मैदान में पूल ए का मैच बुधवार को गणपतगंज और परसरमा के बीच खेला गया. मैच से पूर्व बीएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लिया तथा उन्हें खेल की भावना से खेल खेलने की नसीहत दी. गणपतगंज और परसरमा के बीच खेले गये इस मैच में परसरमा की टीम ने 45 रन से गणपतगंज की टीम को शिकस्त दी.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई परसरमा ने 29.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन का स्कोर खड़ा किया. परसरमा की ओर से सूरज ने 27, गगन ने 24, जयवर्धने 26 रन का योगदान दिया. वहीं गणपतगंज के गेंदबाज सैफी ने 06 ओवर में 19 रन देकर 03 विकेट, आसिफ ने 06 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट लिया. 178 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गणपतगंज की पूरी टीम 26.1 ओवर में 133 रन बनाकर आउट हो गयी.
गणपतगंज के आंसू ने 08 छक्का और 06 चौके की मदद से 94 रन का योगदान दिया. परसरमा के गेंदबाज अंबुज ने 06 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट तथा रजत ने 06 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिया. मैच में निर्णायक की भूमिका रोशन कुमार एवं राहुल कुमार ने निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन