ट्रक व स्कूल बस में टक्कर, दो दर्जन बच्चे थे सवार, तीन जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : सदर प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर गांव के समीप बुधवार को स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गयी. जिसमें 03 बच्चे घायल हो गए. स्कूल बस में उस वक्त करीब दो दर्जन बच्चे सवार थे. लिटिल एंजेल्स नामक स्कूल के बच्चे को लाने बस कर्णपुर से आगे बकौर की […]
विज्ञापन
सुपौल : सदर प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर गांव के समीप बुधवार को स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गयी. जिसमें 03 बच्चे घायल हो गए. स्कूल बस में उस वक्त करीब दो दर्जन बच्चे सवार थे. लिटिल एंजेल्स नामक स्कूल के बच्चे को लाने बस कर्णपुर से आगे बकौर की ओर गयी थी.
वहां से बच्चों को लेकर बस सुपौल की ओर आ रही थी. तभी कर्णपुर के पास सड़क पर ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें 03 बच्चे घायल हो गए. बस में सवार दर्जनों बच्चों को स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया. जिसके बाद घायल बच्चों को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी तेज गति वाहन परिचालन के कारण यह दुर्घटना हुई. हालांकि गनीमत रही कि बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आयी. मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है. वहीं दोनों वाहनों को सड़क से हटा कर उक्त सड़क पर आवागमन बहाल कर दी गयी है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




