ePaper

जल जमाव से सड़क ने लिया तालाब का रूप, दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

Updated at : 11 Jul 2019 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
जल जमाव से सड़क ने लिया तालाब का रूप, दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

करजाईन : गत दो दिनों से हो रही बारिश से करजाईन बाजार की हालत नारकीय हो गई है. बाजार में जलजमाव से राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी परेशान हैं. बारिश के बाद पहले से बदहाल बाजार की सड़क जगह-जगह दरिया बन गई है. खासकर करजाईन बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने सड़क की […]

विज्ञापन

करजाईन : गत दो दिनों से हो रही बारिश से करजाईन बाजार की हालत नारकीय हो गई है. बाजार में जलजमाव से राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी परेशान हैं. बारिश के बाद पहले से बदहाल बाजार की सड़क जगह-जगह दरिया बन गई है. खासकर करजाईन बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने सड़क की हालत खस्ता होने के साथ उसमें बने गड्ढे में पानी जमा होने से यहां पर सड़क तालाब का रूप ले लिया है. घुटने भर पानी को पार कर लोगों को बैंक पहुंचना पड़ता है. ऐसे में दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई हैं.

कई बार इन गड्ढों की वजह से राहगीर व वाहन चालक घायल हो चुके हैं. वैसे तो करजाईन बाजार की सड़क की हालत लंबे समय से दयनीय है. लेकिन स्टेट बैंक से पालिटेक्निक कॉलेज तक सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हो चुके है. ये गड्ढे मुंह खोले हादसों को निमंत्रण दे रहा है.
इस रास्ते का प्रयोग बड़ी संख्या में बैंक , डाकघर, थाना व निजी स्कूल आने जाने के लिए लोग करते हैं. बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बुजुर्ग उपभोक्ता हर रोज स्टेट बैंक आते हैं, जो बैंक के सामने बने गड्ढों में पांव और वाहन चले जाने के कारण छोटे मोटे हादसों का शिकार हो चुके हैं. बारिश होने के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों की संभावना और बढ़ जाती है. समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह गड्ढे कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह भी बन सकती है.
वहीं दुर्गा मंदिर के समीप, उत्तर चौक के निकट भी जलजमाव से सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गई है. स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बाजार के व्यापारियों ने बताया कि इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है. एनएच 106 का निर्माण कार्य लंबे समय से बाधित होने के चलते करजाईन बाजार की हालत नारकीय हो गई है. लोगों ने प्रशासन से अविलंब करजाईन बाजार की सड़क की दशा सुधारने की मांग किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन