नामांकन प्रारंभ होने में मात्र दो दिन शेष बचे यूपीए ने अब तक नहीं की प्रत्याशी की घोषणा
अमरेंद्र, सुपौल : लोकसभा चुनाव की एक बार फिर से रणभेरी बज चुकी है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 की जारी अधिसूचना के मुताबिक सुपौल लोकसभा क्षेत्र में तृतीय चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा. 28 मार्च से इस क्षेत्र में नामांकन का कार्य प्रारंभ हो जायेगा. जो 04 अप्रैल तक […]
अमरेंद्र, सुपौल : लोकसभा चुनाव की एक बार फिर से रणभेरी बज चुकी है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 की जारी अधिसूचना के मुताबिक सुपौल लोकसभा क्षेत्र में तृतीय चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा. 28 मार्च से इस क्षेत्र में नामांकन का कार्य प्रारंभ हो जायेगा.
आपके शहर में
जो 04 अप्रैल तक चलेगा. जाहिर तौर पर चुनाव की घोषणा होते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. जात से लेकर जमात की आंकड़ेबाजी शुरू हो चुकी है. नामांकन प्रारंभ होने में अब मात्र 02 दिन शेष बचे हैं. अब तक मात्र एनडीए की ओर से प्रत्याशी की घोषणा की गयी है. एनडीए के घटक दल जदयू के दिलेश्वर कामैत को उम्मीदवार बनाया गया है.
पिपरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके पूर्व विधायक श्री कामैत वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी जदयू के प्रत्याशी थे. हालांकि कांग्रेस की रंजीत रंजन ने उन्हें 59 हजार 672 मतों से पराजित किया था. तब भाजपा के प्रत्याशी कामेश्वर चौपाल तीसरे नंबर पर रहे थे. जानकारी अनुसार एनडीए प्रत्याशी श्री कामैत 29 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए