अगलगी में पांच घर जलकर राख लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान
Updated at : 06 Mar 2019 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

जदिया : जदिया पंचायत के तमकुलहा गांव के वार्ड नंबर 01 महादलित टोला में सोमवार की रात आग लगने से पांच परिवार के पांच घर जलकर राख हो गये. साथ ही लाखों की संपत्ति में स्वाहा हो गये. वहीं इस अगलगी की घटना में एक गाय भी आग की लपेटे में आने झुलस गयी. आग […]
विज्ञापन
जदिया : जदिया पंचायत के तमकुलहा गांव के वार्ड नंबर 01 महादलित टोला में सोमवार की रात आग लगने से पांच परिवार के पांच घर जलकर राख हो गये. साथ ही लाखों की संपत्ति में स्वाहा हो गये. वहीं इस अगलगी की घटना में एक गाय भी आग की लपेटे में आने झुलस गयी.
आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. जानकारी अनुसार तमकुलहा गांव के वार्ड नंबर 01 महादलित टोला में रात्रि के करीब 01 बजे अचानक आग लग गयी. घटना के वक्त सभी लोग अपने -अपने घर में सोये हुए थे.
आग की लौ महसूस होने के बाद सभी लोग नींद से जगकर घर से निकले तथा हल्ला मचाने लगे. हल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गये. तब तक ग्रामीणों घटना की सूचना जदिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही जदिया पुलिस थाना परिसर में लगे दमकल को आग पर काबू करने के लिए घटनास्थल पर भेजा.
दमकल कर्मी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. इस घटना में मसोमात कौशल्या देवी के एक घर ,मसोमात फुलिया देवी के एक घर ,मुकेश ऋषिदेव का 1000 नकद सहित एक घर तथा कुलदीप ठाकुर व गुलाब ठाकुर का एक -एक घर जलकर रख हो गया. अग्निपीड़ितों ने बताया कि घर में रखे नकद सहित सामान जल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




