10 सूत्री मांगों के समर्थन में आइटीआइ कर्मी गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 6:28 AM
विज्ञापन
सुपौल : बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर स्थानीय इकाई द्वारा श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारियों की मनमानी एवं बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में सोमवार को कर्मचारी संघ ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है. संघ के सचिव नीरज कुमार ने हड़ताल […]
विज्ञापन
सुपौल : बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर स्थानीय इकाई द्वारा श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारियों की मनमानी एवं बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में सोमवार को कर्मचारी संघ ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है.
संघ के सचिव नीरज कुमार ने हड़ताल पर डटे संघ के सदस्यों को श्रम विभाग के पदाधिकारियों की मनमानी और तानाशाही रवैयों को शर्मनाक बताते कहा कि श्रम संसाधन विभाग के निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक व सहायक निदेशक परीक्षा द्वारा आइटीआइ की परीक्षा में संलग्न कर्मियों पर की गयी मनमानी एवं बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में संपूर्ण राज्य में कर्मचारियों ने अनिश्चिकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा है.
हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संघ के जिला अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने कर्मचारियों को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए मांगों की पूर्ति होने तक हड़ताल को जारी रखने का आह्वान किया. कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कर्मचारियों का निलंबन वापस एवं स्पष्टीकरण वापस लेने, सभी रिक्त पदों वर्गीय लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, प्रधान लिपिक के पद पर योग्य कर्मियों को प्रोन्नति देने सहित अनुदेशक संवर्ग से वरीयता के आधार पर उप प्राचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति देने आदि मांग शामिल है.
इस अवसर पर हड़ताल कर्मी कुमार आनंद, अरुण कुमार राय, अशोक सिंह, सुरेश राम, शंभू सिंह, श्रीमती संध्या कुमारी, राजेश कुमार विनय भूषण लाल के अलावा महिला औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के विकास कुमार शैलेश कुमार तिवारी एवं नीरज कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










