सुपौल : हंगामे के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज

सुपौल : सीएम नीतीश कुमार के सुपौल आगमन व प्रस्थान को लेकर तमाम प्रशासनिक व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गयी. जब शहर से सीएम के काफिले गुजरने के चंद मिनट के बाद ही लोहियानगर रण क्षेत्र में तब्दील हो गया. देखते ही देखते चौक की दुकानें बंद होने लगीं. चौक पर सैकड़ों असामाजिक तत्व […]
सुपौल : सीएम नीतीश कुमार के सुपौल आगमन व प्रस्थान को लेकर तमाम प्रशासनिक व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गयी. जब शहर से सीएम के काफिले गुजरने के चंद मिनट के बाद ही लोहियानगर रण क्षेत्र में तब्दील हो गया. देखते ही देखते चौक की दुकानें बंद होने लगीं.
चौक पर सैकड़ों असामाजिक तत्व उत्पात मचाते रहे. दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान को छोड़ कर भागते रहे. वहीं राहगीर के साथ भी इन असामाजिक तत्वों के द्वारा अभ्रदता के साथ पेश आते रहे. इसी बीच चौक से विलियंस मैदान की ओर जा रही एक सरकारी वाहन पर उपद्रवियों की नजर पड़ी. इस पर चालक के साथ एक पुलिसकर्मी सवार था. सभी उपद्रवी सरकारी वाहन की ओर दौड़ पड़े और सरकारी वाहन पर हमला बोल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




