सुपौल : कवि रमण सिंह को डॉ गणपति मिश्र सम्मान

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : जब कभी दुख और अन्याय का प्रतिवाद करना चाहता हूं या प्रेम, खुशी और मन का उल्लास व्यक्त करना चाहता हूं तो सबसे पहले कविता ही फूटती है. दुख और सुख के क्षणों में कविता मेरे संग-साथ रहती है… यह कहना है कवि रमण कुमार सिंह का. सुपौल जिले के विशिष्ट कवि रमण […]

विज्ञापन

सुपौल : जब कभी दुख और अन्याय का प्रतिवाद करना चाहता हूं या प्रेम, खुशी और मन का उल्लास व्यक्त करना चाहता हूं तो सबसे पहले कविता ही फूटती है. दुख और सुख के क्षणों में कविता मेरे संग-साथ रहती है… यह कहना है कवि रमण कुमार सिंह का.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुपौल जिले के विशिष्ट कवि रमण कुमार सिंह को उनकी कविताओं के संग्रह ‘फेर सं हरियर’ के लिए पहला डॉ गणपति मिश्र सम्मान से नवाजा गया है. इस सम्मान की घोषणा देर रात चेतना समिति, पटना द्वारा की गयी है.

रमण की कविताओं का एक संग्रह ‘बाघ दुहने का कौशल’ भारत की प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था राज कमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है. इसे काफी सराहा गया. सुपौल की विशिष्ठ संस्था किसुन संकल्प लोक द्वारा 2016 में प्रकाशित ‘फेर सॅ हरियर’ को सम्मानित किये जाने की सूचना से इलाके के लोगों ने हर्ष है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन