चार चक्का वाहन से 120 बोतल शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jul 2024 9:11 PM
पुलिस को देख कर गाड़ी के पास खड़ा एक व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया
किशनपुर. गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुर पुलिस 120 बोतल शराब के साथ एक चार चक्का वाहन जब्त किया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली कि कदमपुरा गांव में समीद ई-रिक्शा सर्विसिंग सेंटर के समीप कमलदाहा गांव वार्ड नंबर 08 निवासी त्रिदीप राम अपने टाटा सूमो गोल्ड वाहन नंबर बीआर 11 भी 7974 से शराब निकाल कर ठिकाना लगा रहा है. सूचना के आलोक में सत्यापन के लिए गश्ती दल को वहां भेजा गया तो उक्त जगह पर एक गाड़ी खड़ी हुई थी. पुलिस को देख कर गाड़ी के पास खड़ा एक व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. गाड़ी की जब तलाशी ली गयी तो गाड़ी के बीच वाले सीट के नीचे से एक गुलाबी रंग का प्लास्टिक में रखा 120 बोतल दिलवाले सोफी नेपाली शराब पाया गया. उक्त मामले में शराब सहित गाड़ी को थाना लाया गया. शराब अधिनियम के तहत कांड संख्या 190/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. इस छापेमारी अभियान में पुअनि नागमणी मधुकर, सिपाही प्रमोद कुमार, महेंद्र खिरहर, महेंद्र यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










