कोसी की धारा में विलीन हुए दर्जनों घर

सुपौल : कोसी नदी की ऊफनती जलधारा ने एकबार फिर लोगों को सकते में डाल दिया है. बाढ़ व कटाव की कहर से जिले भर के कई पंचायतों में तबाही की स्थिति बनी हुई है. कोसी की तेज कटाव ने एक सौ से ज्यादा घर कोसी की धारा में विलीन हो चुका है. जिला प्रशासन […]
सुपौल : कोसी नदी की ऊफनती जलधारा ने एकबार फिर लोगों को सकते में डाल दिया है. बाढ़ व कटाव की कहर से जिले भर के कई पंचायतों में तबाही की स्थिति बनी हुई है. कोसी की तेज कटाव ने एक सौ से ज्यादा घर कोसी की धारा में विलीन हो चुका है. जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद स्थानीय अधिकारियों द्वारा सरकारी स्तर पर पीड़ित परिवारों की सुधि नहीं ली जा रही है. जिस कारण सैंकड़ों लोग खुले आसमान में बाल-बच्चे, मवेशी व अनाज लेकर रहने पर विवश हैं. आवाजाही की सुविधा नहीं रहने के कारण कई परिवारों का सब कुछ नदी में विलीन हो गया. बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन द्वारा समुचित तरीके से सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं करायी जा सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










