स्टेशन रोड को किया गया वन-वे

सुपौल : आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल है. स्टेशन रोड में वाहनों के अत्यधिक परिचालन के कारण श्रद्धालुओं को खरीदारी करने में भारी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसके लिये पुलिस प्रशासन सजग है. प्रशासन द्वारा सोमवार को महावीर चौक से स्टेशन तक आने-जाने वाले वाहनों को वन-वे कर […]
सुपौल : आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल है. स्टेशन रोड में वाहनों के अत्यधिक परिचालन के कारण श्रद्धालुओं को खरीदारी करने में भारी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसके लिये पुलिस प्रशासन सजग है. प्रशासन द्वारा सोमवार को महावीर चौक से स्टेशन तक आने-जाने वाले वाहनों को वन-वे कर दिया गया है.
ताकि सड़क पर वाहनों का अत्यधिक जमावड़ा न हो. साथ ही श्रद्धालुगण पूजा को लेकर सुलभ तरीके से सामग्रियों की खरीदारी कर सके. मौके पर तैनात पुलिस कर्मी एएसआइ मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि इस पथ में कुछ देर के लिये वन-वे कर दिये जाने से सड़क पर छोटी-बड़ी गाड़ियों की भीड़ नहीं लगेगी. साथ ही दूर दराज के क्षेत्र से पूजन सामग्री खरीदारी करने आनेवाले श्रद्धालुओं को परेशानी भी नहीं होगी. बताया कि छठ पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालु इस मार्ग का उपयोग करते रहे हैं.
लिहाजा श्रद्धालुओं की भीड़ इस मार्ग में जमा रहती है. पुलिस द्वारा उठाये गये इस कदम से कुछ देर के लिये वाहन चालकों को भले ही परेशानी का सामना करना पड़ा हो. लेकिन भारी संख्या में खरीदारी करने बाजार पहुंचे श्रद्धालुओं के चेहरे पर जरूर खुशी देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










