Bihar: मुंगेर के जमालपुर में पूर्व मुख्य पार्षद के पुत्र ने की आत्महत्या, कन्याकुमारी गये थे माता-पिता

Updated:
विज्ञापन

Bihar Crime News: जमालपुर नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद के पुत्र ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक के माता-पिता कन्याकुमारी गये हुए थे और वो अपनी मामी और मौसी के साथ रह रहा था. इस बीच हुई इस घटना से कोहराम मचा है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में एक युवक ने सुसाइड कर लिया. मृतक की पहचान 17 वर्षीय आदित्य राज के रूप में हुई है जो जमालपुर नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद भरत यादव के पुत्र हैं.बुधवार की सुबह अपने जमालपुर डीह स्थित घर में फंदा लगाकर आदित्य ने आत्महत्या कर ली. जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है. सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमालपुर नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद का पुत्र

जमालपुर नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद भरत यादव के पुत्र 17 वर्षीय आदित्य राज ने बुधवार की सुबह फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. मृतक आदित्य की मां सत्यवती देवी भी जमालपुर नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद रह चुकी हैं. आदित्य की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

माता-पिता कन्याकुमारी गए, इधर बेटे ने सुसाइड कर लिया

बताया जा रहा है कि आदित्य इंटरमीडिएट का छात्र था. उसके माता-पिता कन्याकुमारी गए हुए हैं और घर में मामी व मौसी के साथ आदित्य रह रहा था. परिजनों का कहना है कि सुबह 8:00 बजे वह चाय पीकर दूसरे फ्लोर पर अपने कमरे में चला गया और फिर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया.

Also Read: Bihar: भागलपुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के करंट से घर के मुखिया की मौत, नंगा तार बाहर छोड़कर चले गये थे कर्मी

मौत से मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही आदित्य को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आदित्य के मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ सदर अस्पताल पहुंच गई है. घटना का कारण खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन