Sonpur Mela: शाम ढलते ही और निखर जाती है मेले की रौनक, थाईलैंड झूला और सर्कस ने जीता लोगों का दिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sonpur Mela 2023: सोनपुर मेला की रौनक बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. लाखों लोग मेला देखने के लिए आ रहे हैं. मालूम हो कि शाम ढलने के बाद मेले की सुंदरता और बढ़ जाती है.

विज्ञापन
undefined

सोनपुर मेले की रौनक शाम ढलने के साथ ही बढ़ते हुए दिखाई देती है. हाजीपुर विश्व प्रसिद्ध पशु मेला हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला जिसे छत्तर मेला के नाम से भी जाना जाता है. यह आस्था परंपरा आधुनिकता व लोक संस्कृति को अपने दामन में थामे हुए है.

विज्ञापन
undefined

समय के साथ सोनपुर मेला अब धीरे- धीरे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. लेकिन, इसकी भव्यता और रौनक में जरा सी भी कमी नहीं आई है. रोजाना लाखों लोग घूमने आ रहे हैं. यहां की हर चीज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती दिखती है.

undefined

सोनपुर मेला की ड्रोन से ली गई यह तस्वीर मेले की भव्यता की कहानी बयां कर रही है. यह मेला अब अंतिम पड़ाव में है. लेकिन मेला की चमक काफी बढ़ी हुई है.

undefined

प्रतिदिन लगभग एक से डेढ़ लाख लोग यहां आते हैं. लोग मेला घूमते है. यहां पर तरह- तरह के झूला, थाईलैंड सांड, थाइलैंड झूला, मछली, टनल, चिड़िया बाजार, घोड़ा बाजार, गाय बाजार, मौत का कुआं सर्कस और भारत सरकार और बिहार सरकार की बहुत सारी प्रदर्शनी लगी हुई है.

undefined

यह मेला इतिहास के पन्नों में दर्ज है. हालांकि, अब यह मेल धीरे- धीरे सिमट रहा है. लेकिन इस बार मेला में लगभग अब तक 30 लाख लोग आ चुके हैं.

undefined

बाबा हरिहरनाथ मंदिर की सोनपुर में यह स्थित है, जो की लोक आस्था का एक बहुचर्चित तीर्थ स्थल है.

undefined

सोनपुर में ही गज ग्राह की प्रतिमा स्थापित है. यह पौराणिक कथाओं में भी उल्लेखित है. शाम ढलते ही सोनपुर मेले की रौनक और निखर जाती है.

undefined

एशिया के सबसे बड़े पशु मेला के रूप में प्रसिद्ध सोनपुर मेला के कई रूप हैं. सुबह से देर रात तक मेले में लोगों की चहल- पहल बनी रहती है.

undefined

शाम ढलने के बाद मेले की रौनक कुछ ज्यादा ही निखर जाती है. शाम ढलने के बाद सोनपुर मेला पर आधुनिकता का रंग चढ़ जाता है.

undefined

हर ओर जगमगाती रंगीन लाइटों से की गयी आकर्षक सजावट लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है. अलग- अलग तरह के स्टॉल भी लोगों का अपनी ओर ध्यान खींच रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन