ePaper

भोजपुर में मां के सामने खुद को गोली मारकर बेटे ने की खुदकुशी, बढ़ते कर्ज के कारण डिप्रेशन में था शख्स

Updated at : 11 Mar 2022 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर में मां के सामने खुद को गोली मारकर बेटे ने की खुदकुशी, बढ़ते कर्ज के कारण डिप्रेशन में था शख्स

मृतक की बहन के मुताबिक बिमल ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था. ज्यादा कर्ज हो जाने के कारण बहन ने गहने बेचकर उसे कर्ज चुकाने के लिए कुछ दिन पहले 12 लाख रुपए दिए थे.

विज्ञापन

आरा. आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी चौक मुहल्ले कर्ज से परेशान एक शख्स ने मां के सामने ही खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. गुरुवार की देर रात रिटायर्ड सूबेदार के बेटे बिमल किशोर सिंह ने मां के सामने ही खुद को गोली मार ली. बताया जाता है कि बिमल किशोर सिंह पर 20 लाख रुपए का कर्ज था, जिसे वह नहीं चुका पा रहा था.

रिटायर्ड सूबेदार स्व. हरिवंश सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बिमल किशोर सिंह काफी दिनों से डिप्रेशर में था. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गयी है.

मृतक की मां कलावती देवी के मुताबिक बिमल किशोर सिंह पर 20 लाख रुपए का कर्ज था. कर्ज नहीं चुका पाने के कारण वह काफी डिप्रेशन में था. कलावती देवी ने बताया कि गुरुवार की रात बिमल ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और कहा कि कर्जदार पैसों के लिए लगातार फोन कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं. इसी दौरान बिमल ने कट्टा निकाला और खुद को गोली मार लिया. मृतक की बहन के मुताबिक बिमल ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था. ज्यादा कर्ज हो जाने के कारण बहन ने गहने बेचकर उसे कर्ज चुकाने के लिए कुछ दिन पहले 12 लाख रुपए दिए थे.

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2007 में मृतक बिमल किशोर सिंह की शादी हुई थी. शादी के कुछ वर्षों तक तो सब ठीक था, लेकिन बाद में काम-काज सही ढंग से नहीं चलने के कारण बिमल की पत्नी निशा सिंह अपने बेटे को साथ लेकर मायके चली गयी थी, जिसके बाद से बिमल काफी परेशान रहता था. जिस कमरे में उसने सुसाइड किया वहां डिप्रेशन की दवाइयां भी मिली हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन