औरंगाबाद में लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशे के बड़े रैकेट का हुआ खुलासा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2023 3:18 PM

विज्ञापन

बिहार में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है. शराब बंदी के बाद नशे के दूसरे पदार्थों की बड़ी खेप बिहार पहुंच रही है. इसी दौरान औरंगाबाद में भारी मात्रा में अफीम के साथ एक तस्कर को पुलिस ने दबोचा है. साथ ही पुलिस ने एक लाख रुपए भी बरामद किया है.

विज्ञापन

औरंगाबाद. बिहार में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है. शराब बंदी के बाद नशे के दूसरे पदार्थों की बड़ी खेप बिहार पहुंच रही है. इसी दौरान औरंगाबाद में भारी मात्रा में अफीम के साथ एक तस्कर को पुलिस ने दबोचा है. साथ ही पुलिस ने एक लाख रुपए भी बरामद किया है. बताया जाता है कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. बरामद नशीले पदार्थों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. इस मामले में नरारीकला खुर्द थाना में भादंवि की धारा 15(बी), 17, 18(बी) एवं 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी संख्या- 27/23 दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

और तस्कर होंगे गिरफ्तार

पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि सूचना मिली कि आरोपी ने भारी मात्रा में अफीम, डोडा समेत अन्य नशीला पदार्थ भंडारण कर रखा है. सूचना के तुरंत बाद टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया गया. जिसके बाद टीम द्वारा छापेमारी की गई और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ के साथ आरोपी को दबोच लिया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने कई अहम जानकारी दी है. जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. उम्मीद है कि अन्य अपराधी भी पुलिस के गिरफ्त में आएंगे.

ये सब हुआ बरामद

इस मामले में जानकारी के देते हुए सदर एसडीपीओ स्वीटी सहरावत ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज इस्तेखार आलम नरारीकला खुर्द थाना के तेतरिया टोले रजाक बिगहा गांव निवासी महबूब अंसारी का पुत्र है. उसके पास से काला रंगा 8 किलो 100 ग्राम अफीम, पाउच में बनाकर रखे गये 2 किलो 850 ग्राम अफीम, ब्लू रंग का कैप्सूल में बना डोडा जैसा नशीला पदार्थ 3 किलो 500 ग्राम, एक इलेक्ट्रोनिक तराजू, की-पैड मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस नशे के इस कारोबारी का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है.


ये थे टीम में शामिल

पुलिस की छापेमारी टीम में जिला आसूचना इकाई के पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा, नरारीकला खुर्द थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, बारूण के अंचल अधिकारी, नरारीकला खुर्द थाना के परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक कुणाल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बच्चन साह, सिपाही राकेश रोशन, कमलदेव यादव एवं जिला आसूचना इकाई के सदस्यगण शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन