Siwan News : असंतुलित ट्रक रेलिंग तोड़कर नहर में गिरा, बचे चालक-खलासी

Updated:
विज्ञापन

बड़हरिया-बरौली मेन रोड के तेतहली स्थित नहर पुल की उत्तरी रेलिंग को तोड़ते हुए एक ट्रक नहर में गिर गया. घटना बुधवार की आधी रात के बाद की है. गनीमत यह रही कि ट्रक के ड्राइवर व खलासी सही सलामत बच गये.

विज्ञापन

बड़हरिया. बड़हरिया-बरौली मेन रोड के तेतहली स्थित नहर पुल की उत्तरी रेलिंग को तोड़ते हुए एक ट्रक नहर में गिर गया. घटना बुधवार की आधी रात के बाद की है. गनीमत यह रही कि ट्रक के ड्राइवर व खलासी सही सलामत बच गये. वहीं ट्रक पलटा भी नहीं. लोगों का कहना है कि या तो ड्राइवर को नींद आ गयी होगी या तेज रफ्तार होने के कारण दूसरे वाहन को साइड देने के क्रम में नहर में गिर गया होगा. स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि नहर मेंं पानी नहीं होने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई. बताया जाता है कि अमूल दूध के पैकेट से भरा यह ट्रक बड़हरिया से बरौली बाजार जा रहा था कि तेज रफ्तार के कारण नहर पुल की बांयी रेलिंग को तोड़ता हुआ नहर में जा गिरा. सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में गिरे ट्रक को देखा तो पुलिस को सूचित किया. इधर, पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो घायल, एक रेफर

लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर पथ पर खवासपुर निवासी समद खां के पुत्र जाहिद खान और फिरोज खान मदारपुर बाजार से आ रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया. दोनों गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नबीगंज पहुंचाया. चिकित्सकों ने घायल जाहिद खान को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन