ट्रक में बोलेरो ने मारी टक्कर एक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर स्थित हाइव पर शनिवार को ट्रक व बोलेरो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई.जबकि दो लोग घायल हो गए.घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान छपरा जिला के एकमा निवासी गजेंद्र पांडेय के रूप में हुई.

विज्ञापन

सीवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर स्थित हाइव पर शनिवार को ट्रक व बोलेरो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई.जबकि दो लोग घायल हो गए.घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान छपरा जिला के एकमा निवासी गजेंद्र पांडेय के रूप में हुई. जबकि दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी.पुलिस क्षतिग्रस्त बोलेरो को जब्त कर थाना लेकर चली गई . बोलेरो में सवार लोग एक शादी में शामिल होने गोपालगंज गए थे .शनिवार की तड़के 3:00 बजे सभी लौट रहे थे तभी छोटपुर हाइव पर खड़ी एक ट्रक में पीछे से बोलेरो के चालक ने धक्का मार दिया.इससे बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार गजेंद्र पांडेय की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए. इस मामले में थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि हाइवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से एक बोलेरो ने धक्का मार दिया.जिससे बोलेरो में सवार गजेंद्र की मौत हो गई. बोलेरो को जब्त कर लिया गया है पुलिस के पहुंचने के पहले ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन