सीवान में ‘समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार’ अभियान की शुरुआत, 9445 जीविका दीदियों को मिले 10-10 हजार

Updated:
विज्ञापन

डीएम के साथ उपस्थित जीविका दीदी

बिहार में 'समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार' अभियान की शुरुआत हुई है. इसके तहत 9445 जीविका दीदियों को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं. यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर केंद्रित है.

विज्ञापन

Samriddh Mahila Samriddh Bihar: समाहरणालय परिसर स्थित एनआइसी भवन में गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर सीवान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. इसके तहत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान पात्र जीविका दीदियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि हस्तांतरित की गयी.

9445 जीविका दीदियों को पहली किस्त

जिले की 9445 जीविका दीदियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गयी. वहीं, 2350 जीविका दीदियों को दूसरी किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये का भुगतान किया गया. सहायता राशि का उपयोग जीविका दीदियां नया स्वरोजगार शुरू करने या पहले से संचालित आजीविका गतिविधियों को विस्तार देने में कर सकेंगी.

इससे महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ उनके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी.

अधिकारियों ने दी योजना की जानकारी

कार्यक्रम में जीविका के कृषि प्रबंधक कृष्णा गुप्ता, प्रबंधक-पशुधन, एमएमआरवाई के नोडल पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं. अधिकारियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन और पात्र लाभुकों तक समय पर लाभ पहुंचाने को लेकर आवश्यक जानकारी दी.

जीविका दीदियों ने डीएम को बांधी राखी

कार्यक्रम के अंतिम चरण में रक्षाबंधन के अवसर पर जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा को राखी बांधी. जिलाधिकारी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने उद्यम और आजीविका गतिविधियों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तता से परिवार के साथ समाज और बिहार भी समृद्ध होगा.

इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन