Siwan news: जानें सीवान जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, कैसा रहेगा शहर का मौसम
Published by : DURGESH KUMAR Updated At : 22 May 2026 6:00 AM
सीवान सदर अस्पताल
सीवान में आज : सीवान जिले (siwan news) की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कैसा रहेगा मौसम यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.
siwan news : ओपीडी की जानकारी
आपात कक्ष
डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह : सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
डॉ.रजनीकांत तिवारी : दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
डॉ.रजी अहमद : रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक
ओपीडी
जेनरल ओपीडी
डॉ. सदा कमर: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
महिला ओपीडी
डॉ.पल्लवी नित्या :सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
महिला लेबर रूम
डॉ.वंदना वर्षा:सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
डॉ.अनीता कुमारी:दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
डॉ.रुबीना खातून :रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक
शिशु रोग ओपीडी
डॉ. उमेश कुमार गुप्ता
ऑर्थो ओपीडी सर्जरी ओपीडी
डॉ.सुनील कुमार सिंह
सीवान में मंदिर दर्शन
हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे
महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा
मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.
आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा सीवान का मौसम
22 मई को भीषण गर्मी से बेहाल रहेगा सीवान, लू चलने की संभावना है.जिले में मौसम काफी गर्म रहने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी और अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान करीब 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.मौसम विभाग के अनुसार गर्म पछुआ हवा चलने से दोपहर के समय लू जैसे हालात बन सकते हैं. सुबह से ही तेज धूप रहेगी और दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिल सकती है.हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है.हालांकि आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है.गर्मी और उमस के कारण लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है. मौसम विशेषज्ञों ने दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है.डॉक्टरों ने गर्मी से बचाव के लिए अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढंकने की सलाह दी है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










