सीवान पुलिस की सख्ती का असर, 4 वांछित अभियुक्तों ने कोर्ट में किया सरेंडर, छापेमारी से दहशत
सांकेतिक तस्वीर
Siwan News: सीवान पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी का असर अब साफ दिखने लगा है. जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के चार वांछित अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
Siwan News: (सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट)
आपके शहर में
सीवान पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी का असर अब साफ दिखने लगा है. जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के चार वांछित अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था, जिसके कारण फरार अपराधियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा था.
एससी-एसटी एक्ट मामले का आरोपी भी पहुंचा कोर्ट
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आत्मसमर्पण करने वालों में पहला अभियुक्त बड़हरिया थाना कांड संख्या 475/25 के एससी-एसटी एक्ट मामले में वांछित आकाश कुमार है. आकाश कुमार पिता हीरालाल प्रसाद, कोइल टोला थाना बड़हरिया का निवासी बताया गया है.
हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी ने भी किया सरेंडर
दूसरा अभियुक्त गुठनी थाना कांड संख्या 284/25 में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित जनार्दन यादव है. जनार्दन यादव पिता रामायण यादव, खाप मिजौली थाना गुठनी का रहने वाला है. पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
हत्या मामले के दो आरोपी भी पहुंचे अदालत
नगर थाना कांड संख्या 329/26 में हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों ने भी कोर्ट में सरेंडर किया है. इनमें सद्दाम अली पिता रहमत अली और मो. अबूबकर पिता मतलब आलम शामिल हैं. दोनों नवलपुर तकिया मदीना मस्जिद थाना नगर के निवासी बताए गए हैं.
एसपी बोले- फरार अपराधियों को किसी हाल में नहीं मिलेगी राहत
पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की सख्ती और लगातार छापेमारी के कारण फरार अभियुक्तों पर दबाव बना, जिसके बाद चारों ने आत्मसमर्पण करना बेहतर समझा.
सभी थानों को जारी हुआ सख्त निर्देश
एसपी ने बताया कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानों को वांछित अपराधियों की सूची तैयार कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. फरार अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. सिवान पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है.
Also Read: दिनदहाड़े मर्डर से दहला सीवान, घर से 300 मीटर दूर खून से लथपथ मिला युवक का शव, इलाके में दहशत…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए