सीवान: मैरवा के कोड़रा साईं मंदिर के 18वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बिहार-यूपी से पहुंचे हजारों श्रद्धालु; महाभंडारे का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कोड़रा मे साई मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर बिट्टू सिंह पूजा अर्चना करते हुए | Prabhat Khabar Network

मैरवा के कोड़रा स्थित श्री साईं मंदिर ने अपना 18वां स्थापना दिवस भव्यता से मनाया. बिहार और उत्तर प्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की. इस अवसर पर अखंड श्रीहरि कीर्तन, भव्य भजन संध्या और महाभंडारे का आयोजन किया गया, जो आस्था और भक्ति का अनूठा संगम था.

विज्ञापन

Siwan News: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव स्थित प्रसिद्ध श्री साईं मंदिर के 18वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. इस पावन मौके पर बिहार और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे. भक्तों ने कतारबद्ध होकर श्री साईं बाबा की प्रतिमा के दर्शन किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा. पूरे दिन 'ओम साईं राम' और 'जय साईं नाथ' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा.

अखंड श्रीहरि कीर्तन और भव्य भजन संध्या का आयोजन

स्थापना दिवस समारोह को लेकर मंदिर परिसर में 20 अगस्त से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया था. मुख्य आयोजक एवं बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह ने बताया कि समारोह के तहत कल्याण नमाधार श्रीराम का अखंड श्रीहरि कीर्तन पाठ आयोजित किया गया. इसके पश्चात 21 अगस्त की शाम 7:00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने भक्ति रस की अविरल धारा बहाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.

हजारों श्रद्धालुओं ने महाभंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर आयोजन समिति की ओर से एक विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे हजारों नर-नारियों व श्रद्धालुओं ने कतार में बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया. समिति के स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, कतार प्रबंधन और जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए थे.

कोड़रा मे साई मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर बिट्टू सिंह पूजा अर्चना करते हुए  | Prabhat Khabar Network
मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर बिट्टू सिंह पूजा अर्चना करते हुए | Prabhat Khabar Network

'समाज में शांति व सद्भाव का केंद्र है कोड़रा धाम': राजीव कुमार बिट्टू

आयोजक राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि कोड़रा स्थित श्री साईं मंदिर पिछले 18 वर्षों से सीमावर्ती बिहार और यूपी के लाखों लोगों की आस्था और अटूट विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. उन्होंने कहा कि साईं बाबा के आशीर्वाद से हर वर्ष यह उत्सव भव्य रूप में आयोजित होता है. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है.

Also Read: सीवान: रघुनाथपुर-सिसवन मार्ग पर अनियंत्रित कार ने बाइक और टेंपो को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत; दो घायल, सड़क जाम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन