सीवान में आरएसएस का पथ संचलन, गणवेश में प्रमुख मार्गों से गुजरे स्वयंसेवक, मनोज कुमार ने किया मार्गदर्शन
पथ संचलन शामिल सदस्य के लोग
सीवान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पथ संचलन धूमधाम से निकला. गणवेश में स्वयंसेवकों ने शहर में अनुशासन और एकता का प्रदर्शन किया. बौद्धिक सत्र में मार्गदर्शन दिया गया.
RSS Path Sanchalan: सीवान शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार को पथ संचलन निकाला गया. इसकी शुरुआत बीएमएच हाई स्कूल से हुई. निर्धारित गणवेश में शामिल स्वयंसेवक अनुशासन और एकजुटता के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे. इस दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह देखने को मिला.
संघ की परंपरा के अनुरूप आयोजित इस पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने संगठनात्मक अनुशासन और सामूहिकता का परिचय दिया. कार्यक्रम के दौरान अनुशासित तरीके से संचलन करते स्वयंसेवक शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहे.
पथ संचलन के बाद हुआ बौद्धिक सत्र
पथ संचलन संपन्न होने के बाद बीएमएच हाई स्कूल परिसर में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया. इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख मनोज कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया.
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक दायित्वों की भावना को मजबूत करना रहा. बौद्धिक सत्र के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों और सामूहिक जिम्मेदारियों के महत्व पर जोर दिया गया.
मुकेश कुमार सिंह ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान विभाग के कार्यवाह मुकेश कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक प्रभात रंजन, जिला संघचालक डॉ. विनय कुमार सिंह, सह जिला कार्यवाह विनोद जी, रंजीत जी, जिला प्रचारक बसंत जी, कार्यक्रम प्रमुख गिरीश जी, मुख्य शिक्षक धीरेंद्र प्रताप जी, नगर कार्यवाह शशांक जी और नगर संघचालक अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे.
इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार बंटी, गणेश कसेरा सहित संघ के कई स्वयंसेवक और अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
