दो बाइकों के भिड़ंत में एक की मौत दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के बडुआ मोड़ पर बुधवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया.मृतक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भैंसवड़ा निवासी सम्पत राम के 25 वर्षीय पुत्र सन्तोष राम के रूप में हुई है,

विज्ञापन

संवाददाता, सीवान. रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के बडुआ मोड़ पर बुधवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया.मृतक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भैंसवड़ा निवासी सम्पत राम के 25 वर्षीय पुत्र सन्तोष राम के रूप में हुई है, वहीं जख्मी उसी गांव के राम सूरत राम के 16 वर्षीय जितेंद्र राम हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क पर बडुआ मोड़ के पास यह हादसा हुआ. दोनों युवक अपने गांव से रघुनाथपुर बाजार में समान की खरीदारी करने आ रहे थे. वही दुसारा बाइक पर सवार की पहचान नही हो पाई है.वह घटना के बाद फरार हो गया. ग्रामीणों द्वारा 112 पर डायल के पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने जख्मी को रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल ला कर इलाज कराया. वही मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद उनके देख रेख में पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस मामले में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.दूसरे बाइक चालक के पहचान में पुलिस जुटी हुई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन