सीवान में 13 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, शहजाद मामले से लेकर संविधान के मुद्दे तक क्या होगा?
बैठक में भाग लेते दलित मुस्लिम चेतना मंच के अधिकारी
Mustafabad Meeting Siwan: सीवान में 13 सितंबर को 'संविधान के सम्मान में, दलित मुस्लिम मैदान में' नामक एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. इस बैठक में शहजाद शाह और अन्य हत्याओं के मामलों को उठाया गया, जिसमें निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की गई.
Mustafabad Meeting Siwan: आगामी 13 सितंबर को सीवान सिटी पैलेस में आयोजित होने वाले ‘संविधान के सम्मान में, दलित मुस्लिम मैदान में’ कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज हो गयी है. कार्यक्रम की सफलता को लेकर गोरेयाकोठी प्रखंड के constitution-respect-prमुस्तफाबाद में बैठक आयोजित की गयी. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में कार्यक्रम को व्यापक और प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया गया.
आपके शहर में
बैठक में मुख्य रूप से 30 मई को शिवराजपुर, बड़हरिया निवासी शहजाद शाह की पीट-पीटकर हुई मौत का मामला उठाया गया. वक्ताओं ने कहा कि शहजाद को न्याय दिलाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है. यह केवल एक परिवार के न्याय की लड़ाई नहीं, बल्कि कानून का राज, समान न्याय और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है.
श्रवण कुमार और पिंटू पासवान की हत्या का मामला भी उठा
वक्ताओं ने राजगीर के झुनकिया मंदिर परिसर में श्रवण कुमार और पिंटू पासवान की हत्या का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा कि शहजाद हो या श्रवण कुमार और पिंटू पासवान, हर मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए.
वक्ताओं ने कहा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आवाज बुलंद करने की जरूरत है.
अन्याय और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने कहा कि शहजाद को इंसाफ दिलाना प्राथमिकता है. समाज के किसी भी कमजोर और वंचित व्यक्ति के साथ अन्याय होने पर आवाज उठाना सामाजिक जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि अभियान किसी व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय और हिंसा के खिलाफ है. इसका उद्देश्य संविधान के अनुसार हर नागरिक के लिए समान न्याय की आवाज को मजबूत करना है.
गांव और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान
बैठक में इफ्तेखार अंसारी, प्रेमचंद राम, संदीप महतो, राजेश्वर पासवान, रामाशंकर यादव, बाबू अली, मोहम्मद कैफ, जुबेर खान, आसिफ इकबाल, शौकत अली और अशरफ अली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
बैठक में गांव, पंचायत और मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का निर्णय लिया गया.
13 सितंबर को होगा कार्यक्रम
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम 13 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से सीवान सिटी पैलेस में आयोजित किया जायेगा. आयोजन दलित मुस्लिम चेतना मंच, सिवान के तत्वावधान में किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में एयरपोर्ट का सपना होगा साकार? 517 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटा, अब अगला कदम क्या?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए