सीवान: नौतन के किलपुर में 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसियों ने माता-पिता को पीटा, दंपती घायल

Updated:
विज्ञापन

मारपीट के बाद बदहवास स्थिति में घायल पीड़ित दंपत्ती। मौके पर जांच करती बिहार पुलिस। (सांकेतिक चित्र) सोर्स: AI

सीवान के नौतन में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने पति-पत्नी को बुरी तरह पीटा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Siwan News: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के किलपुर गांव में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना उसके माता-पिता को भारी पड़ गया. आरोपी युवक के परिजनों ने शिकायत लेकर पहुंचे पीड़िता के माता-पिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता था मनचला

पीड़ित महिला ने नौतन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री नौवीं कक्षा की छात्रा है और रोजाना स्कूल जाती है. आरोप है कि गांव का ही एक मनचला युवक स्कूल आते-जाते समय आए दिन छात्रा के साथ छेड़छाड़ और फब्तियां कसने का प्रयास करता था. छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को युवक की हरकतों की जानकारी दी.

शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर हमला

छात्रा के खुलासे के बाद महिला युवक के परिजनों को समझाने और शिकायत दर्ज कराने के लिए उनके घर पहुंची थी. पीड़िता का आरोप है कि वह अभी आरोपी के परिजनों से बातचीत कर ही रही थी कि वे गाली-गलौज करते हुए उग्र हो गए और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. शोर सुनकर जब पीड़िता के पति बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और मारपीट कर दोनों को लहूलुहान कर दिया.

पुलिस में लिखित आवेदन, जांच शुरू

मारपीट की इस घटना के बाद पीड़ित दंपती ने नौतन थाने में नामजद आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है. नौतन थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता की ओर से आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट व जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सीवान: स्कूल में बच्चों को बांटे गए पौधे, फिर हुआ तिथि भोज, जानें क्या लिया संकल्प


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन