सीवान में विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना को लेकर विभाग सख्त, INO को एक सप्ताह में करना होगा यह काम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

Bihar Education News: मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ पाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है. संबंधित विद्यालयों के INO को अब एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है.

विज्ञापन

Bihar Education News: मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तीर्ण इंटर/मौलवी की छात्राओं तथा फोकानिया के छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने संबंधित विद्यालयों, संस्थानों और मदरसों के स्तर पर जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया है. इसके लिए संस्थानों के आईएनओ (इंस्टिट्यूट नोडल ऑफिसर) का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण के उप निदेशक उपेंद्र कुमार यादव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित संस्थानों के आईएनओ का पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है.

पोर्टल के माध्यम से मिलेगा योजना का लाभ

विभाग की ओर से बताया गया है कि मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लाभुक छात्र-छात्राओं को एनआईसी द्वारा विकसित पोर्टल के माध्यम से योजना का लाभ दिया जाना है. इसके लिए प्रक्रिया के प्रथम चरण में संबंधित लाभुकों के आवेदनों का संस्थान स्तर पर सत्यापन और अग्रसारण किया जायेगा.

आवेदनों के सत्यापन और अग्रसारण के लिए संबंधित संस्थानों के आईएनओ का पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है. पंजीकरण के बाद ही संस्थान स्तर से लाभुकों के आवेदनों की आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी.

कई संस्थानों के आईएनओ का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

पत्र में बताया गया है कि इस संबंध में पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में संबंधित विद्यालयों, संस्थानों और मदरसों के साथ बैठक भी की गयी थी. इसके बावजूद अब तक कई संस्थानों के आईएनओ का पोर्टल पर पंजीकरण पूरा नहीं हो सका है.

विभाग को इस संबंध में स्मार पत्र प्राप्त होने के बाद अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने को लेकर गंभीरता दिखाई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी से संबंधित सभी संस्थानों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.

एक सप्ताह के अंदर कार्यालय पहुंचना होगा

जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की ओर से संबंधित संस्थानों, विद्यालयों और मदरसों के आईएनओ को एक सप्ताह के अंदर कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया है.

आईएनओ को पंजीकरण के दौरान User ID और Password से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी. विभाग ने सभी संबंधित संस्थानों से समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है, ताकि विद्यार्थियों के आवेदनों के सत्यापन और अग्रसारण में किसी तरह की देरी न हो.

ये दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा कार्यालय

पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आईएनओ को संस्थान के लेटर पैड पर जारी Authorization Letter के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और संस्थान का UDISE नंबर लेकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय पहुंचना होगा.

दस्तावेजों के सत्यापन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईएनओ का पोर्टल पंजीकरण किया जायेगा.

पंजीकरण के बाद आगे बढ़ेगी लाभुकों की प्रक्रिया

आईएनओ का पोर्टल पर पंजीकरण पूरा होने के बाद संबंधित संस्थान अपने यहां के योजना के लाभुक छात्र-छात्राओं के आवेदनों का सत्यापन और अग्रसारण कर सकेंगे. इससे मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

विभाग ने संस्थानों से निर्धारित समयसीमा में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराने पर जोर दिया है, ताकि लाभुक विद्यार्थियों के आवेदन लंबित न रहें.

इसे भी पढ़ें:  सितंबर में 4 दिन बंद रहेंगे बिहार के स्कूल, देखें छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन