सीवान के हसनपुरा में पंचायत सेवा संघ की 14 सितंबर से हड़ताल, बीपीआरओ की कई मांगें
प्रखंड मुख्यालय हसनपुरा
बिहार पंचायत सेवा संघ ने 14 सितंबर से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. बीपीआरओ पद को राजपत्रित करने, पदोन्नति बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई गई है. सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है.
Bihar Panchayat Service: बिहार पंचायत सेवा संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर 14 सितंबर से कर्मी हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में संघ की ओर से पंचायती राज विभाग को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया है.
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद शबाब ने बताया कि संघ की कार्यकारिणी की बैठक पटना में आयोजित हुई थी. बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे और तेज करने का निर्णय लिया गया है.
बीपीआरओ पद को राजपत्रित घोषित करने की मांग
संघ की प्रमुख मांगों में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी यानी बीपीआरओ पद को राजपत्रित घोषित करना शामिल है. इसके अलावा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को पुनः पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी बनाने तथा प्रथम प्रोन्नति लेवल-7 से बढ़ाकर लेवल-9 करने की मांग की गयी है.
पंचायत सेवा के पुनर्गठन की मांग
संघ की ओर से बिहार पंचायत सेवा का पुनर्गठन करने की भी मांग की गयी है. इसके तहत सभी प्रोन्नति पदों पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के पदस्थापन की व्यवस्था करने की मांग रखी गयी है.
कार्यालय में लिपिक और कंटीजेंसी राशि की मांग
संघ ने पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय की तर्ज पर प्रखंड पंचायत कार्यालय में लिपिक की व्यवस्था करने की मांग की है. इसके साथ ही बीपीआरओ कार्यालय के सुचारु संचालन के लिए कंटीजेंसी राशि उपलब्ध कराने की भी मांग की गयी है.
मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संघ का कहना है कि यदि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है. संघ ने सरकार से मांगों पर शीघ्र विचार कर समाधान की दिशा में पहल करने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए