24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पचरुखी के संजय व हुसैनगंज के विनोद बने राजद प्रखंड युवाध्यक्ष

फोटो- 01 नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह व मुखिया सुमन कुमार सहित अन्य.हुसैनगंज/पचरुखी . पचरुखी प्रखंड युवा राजद कमेटी का गठन सर्व सम्मति से किया गया, जिसमें संजय कुमार साह को सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. इस चुनाव को लेकर जिला कमेटी ने मुखिया सुमन कुमार को पर्यवेक्षक के रूप में […]

फोटो- 01 नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह व मुखिया सुमन कुमार सहित अन्य.हुसैनगंज/पचरुखी . पचरुखी प्रखंड युवा राजद कमेटी का गठन सर्व सम्मति से किया गया, जिसमें संजय कुमार साह को सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. इस चुनाव को लेकर जिला कमेटी ने मुखिया सुमन कुमार को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा था. बैठक में मुखिया सुमन कुमार ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर से मजबूत किया जायेगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव, मो. मोबिन, परवेज आलम , कबीर कुमार, राजेश्वर सिंह, फारुख आजम, मोहन यादव, जुनैद अंसारी उपस्थित थे. हुसैनगंज संवाददाता के अनुसार प्रखंंड के टेढ़ी घाट बाजार के समीप रविवार को चुनाव प्रभारी उपेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताआंे की एक बैठक हुई, जिसमें सर्व सम्मति से विनोद कुमार यादव को प्रख्ंाड राजद युवा अध्यक्ष तथा विजय कुमार राम को प्रखंड युवा राजद उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया़ चुनाव प्रभारी श्री यादव ने कहा कि पंचायत से लेकर जिले तक राजद पार्टी में मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं़ मौके पर राजेंद्र कुशवाहा, राजलाल यादव, रूदल यादव, राजेश कुमार पांडेय, हरेराम मुखिया, जियाउल हक, अरमान आलम, इम्मामुल हक मुखिया, मुश्ताक अहमद , राजू यादव, जुल्फेकार आलम, श्यामबिहारी पांडेय सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें