युवक को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

मैरवा : मैरवा रेलवे स्टेशन के रेक पॉइंट पर गुरुवार की दोपहर एक युवक को दस लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने की शरण ली. घायल आंदर थाना के भटकन निवासी भोज यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव है. घायल भोज यादव ने बताया […]

विज्ञापन

मैरवा : मैरवा रेलवे स्टेशन के रेक पॉइंट पर गुरुवार की दोपहर एक युवक को दस लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने की शरण ली. घायल आंदर थाना के भटकन निवासी भोज यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव है. घायल भोज यादव ने बताया कि वह गिट्टी खरीदने के लिए एक लाख रुपये पैकेट में लेकर गया था. जहां पहले से ही पीछा कर रहे 10 लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
घायल युवक ने बताया कि उन लोगों के पास पिस्टल भी था, जो उसे किनारे घसीट कर जान से मारने की योजना बना रहे थे. आवेदन में घायल धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बाबू के भटकन निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, नौतन खाना के तिलमापुर निवासी शशि भूषण तिवारी, धीरज तिवारी, दुर्गेश तिवारी सहित अन्य पांच लोग लाठी-डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर घटनास्थल पर पुलिस गयी. परंतु सभी फरार हो चुके थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन