19 साल बाद स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन का संयोग एक साथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : इस बार 15 अगस्त का दिन छात्र-छात्राओं के लिए बहुत खास है, क्योंकि 19 साल के बाद स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन एक साथ मनाने का योग बना है. इससे पहले यह संयोग सन 2000 में बना था. इस बार बहनें सिद्धि योग में भाइयों को रक्षा सूत्र बांधेगी. पंडित गोपाल पांडे ने बताया […]
विज्ञापन
सीवान : इस बार 15 अगस्त का दिन छात्र-छात्राओं के लिए बहुत खास है, क्योंकि 19 साल के बाद स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन एक साथ मनाने का योग बना है. इससे पहले यह संयोग सन 2000 में बना था. इस बार बहनें सिद्धि योग में भाइयों को रक्षा सूत्र बांधेगी. पंडित गोपाल पांडे ने बताया कि इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह पांच बजकर 49 मिनट से शाम 6.01 बजे तक है.
खास बात यह भी है कि इस बार श्रावण शुक्ल की पूर्णिमा 14 अगस्त को ही दोपहर तीन बजकर 45 मिनट से शुरू हो जायेगी. इसलिए बहनें भाइयों की कलाई पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच रक्षाबंधन का अनुष्ठान कर सकती हैं. रक्षाबंधन को लेकर शहर के साथ-साथ प्रखंड के बाजारों सहित गांव में भी राखियों के दुकान सज गयी है.
सुबह 5:49 से शाम 6:01 बजे तक होगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
शहर मुख्यालय से प्रखंडों में सजा राखी का बाजार
बाजारों में बिकने लगीं राखियां
इस बार राखी की बिक्री दोगुनी से भी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि राखी दुकानदारों का कहना है कि हर बार राखी की बिक्री एक सप्ताह पहले शुरू हो होती थी और रक्षाबंधन के दिन तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. लेकिन इस बार 15 दिन पहले से ही रखी दुकानों पर भीड़ लगने लगी है. जैसे- जैसे त्योहार नजदीक आयेगा बिक्री कई गुणा तक बढ़ जायेगी.
दुकानदार कृष्णा कुमार, विजय सिंह आदि ने कहा कि इस वार बहनों के लिए अलग-अलग किस्म के मोतियां व रंग-बिरंगी राखियों के अलावा चंदन की लकड़ी से बने गणेश के साथ जड़ी राखी, स्टोन राखी, टैडी बियर राखी व लाइट वाली राखियां मार्केट में आयी हुई है.
दुकानों के बाहर लगे स्टालों पर तरह-तरह की राखियां रखी हैं. दूर-दराज में रह रहे अपने भाई को राखी भेजने के लिए बहनों के लिए विशेष पैकेट की व्यवस्था की गयी है. इस पैकेट में राखी और रक्षाबंधन पर्व पर इस्तेमाल होने वाले सामान को पैक किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










